अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका ने भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की Covid-19 सहायता दी: व्हाइट हाउस

अमेरिका ने अभी तक भारत को 50 करोड़ डॉलर से अधिक की कोविड-19 सहायता मुहैया कराई है। व्हाइट हाउस ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दूसरे देशों को आठ करोड़ टीकों का वितरण करने के बारे में वह जल्द ही फैसला लेगा।