अंतरराष्ट्रीय

‘आंग सान सू ची’ को पांच साल की जेल, भ्रष्टाचार के मामले में अदालत ने ठहराया दोषी

'आंग सान सू ची' को पांच साल की जेल- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO, ANI
‘आंग सान सू ची’ को पांच साल की जेल

Highlights

  • ‘आंग सान सू ची’ को पांच साल की जेल
  • भ्रष्टाचार के मामले में अदालत ने ठहराया दोषी
  • अधिकतम 15 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान

बैंकॉक: सैन्य शासित म्यांमा की एक अदालत ने देश की पूर्व नेता ‘आंग सान सू ची’ को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया और उन्हें बुधवार को पांच साल की जेल की सजा सुनायी। पिछले साल फरवरी में सेना द्वारा तख्तापलट के बाद सत्ता से बाहर कर दी गयीं सू ची ने इस आरोप से इनकार कर दिया था कि उन्होंने एक शीर्ष राजनीतिक सहकर्मी से घूस के तौर पर सोना और हजारों डॉलर लिए थे। 

इस अपराध के तहत अधिकतम 15 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उनके समर्थकों और स्वतंत्र विधि विशेषज्ञों ने उनकी सजा की निंदा करते हुए इसे अनुचित और 76 वर्षीय सू ची को राजनीति से हटाने के मकसद से उठाया गया कदम बताया। 

उन्हें अन्य मामलों में पहले ही छह साल की कैद की सजा सुनायी जा चुकी है। सजा की खबर एक विधि अधिकारी के हवाले से आयी, जिन्होंने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। राजधानी नेपीता में सू ची के मुकदमे की सुनवाई बंद कमरे में हुई और उनके वकीलों को मीडिया से बात करने से रोक दिया गया था। इनपुट-भाषा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari