खेल

Tokyo Olympics 2020: भारतीय हॉकी टीम ने 5-3 से दर्ज की जीत- Tokyo Olympics 2020: indian hockey team beat japan by 5-3 in group game

Tokyo Olympics 2020: indian hockey team beat japan by...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER HANDLE/@THEHOCKEYINDIA
Tokyo Olympics 2020: indian hockey team beat japan by 5-3 in group game

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक में ग्रुप चरण के पूल ए मुकाबले में जापान को 5-3 से हरा दिया है। भारत की ओर से गुरजंत सिंह ने दो गोल किए जबकि हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांत शर्मा ने एक-एक गोल किए। जापान की तरफ से केंटा तनाका, कोटा वातानाबे और काजुमा मुराता ने एक-एक गोल किए।

भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने पहले क्वॉर्टर में 13वें मिनट में गोल कर टीम को शुरूआत की बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में गुरजंत ने 17वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। हालांकि, जापान ने तुरंत वापसी की ओर तनाका ने 19वें मिनट में गोल कर बढ़त कम कर दी।

इसके बाद वातानाबे ने तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। हालांकि, भारत की ओर से शमशेर ने एक मिनट बाद ही 34 वें मिनट में गोल कर फिर 3-2 की बढ़त बना ली। नीलकांत ने फिर चौथे और अंतिम क्वार्टर में 51वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-2 किया।

मैच के अंतिम मिनटों में गुरजंत ने 57 वें मिनट में एक और गोल कर भारत को 5-2 की बढ़त दिलाई। हालांकि, जापान ने भी अंत तक हार नहीं मानी और मुराता ने 59वें मिनट में गोल दाग स्कोर 5-3 कर दिया। निर्धारित समय तक जापान बढ़त हासिल नहीं कर सका और उसे हार का सामना करना पड़ा।

 Tokyo Olympics 2020: सेमीफाइनल में पहुंचीं सिंधु… खेल जगत से मिली ढेर सारी बधाई

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने घोषणा की है कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे राज्य के सभी हॉकी खिलाड़ियों को 2.25 करोड़ रुपयो का इनामी राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ये राशि तब मिलेगी जब भारतीय टीम स्वर्ण पदक जीतेगी।

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari