खेल

LIVE Tokyo Olympic 2020 Updates Day 7 PV Sindhu Indian Hockey Team Manu Bhaker Deepika Kumari – लाइव टोक्यो ओलंपिक 2020 अपडेट दिवस 7 पीवी सिंधु भारतीय हॉकी टीम मनु भाकर –

Tokyo Olympic 2020- India TV Hindi
Image Source : MANU BHAKER
Tokyo Olympic 2020

नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव टोक्यो ओलंपिक 2020 ब्लॉग में आपका स्वागत है। खेलों के इस महाकुंभ में भारत का 6ठां काफी शानदार रहा था। पीवी सिंधू समेत हॉकी टीम और कई अन्य खिलाड़ियों ने लाजवाब प्रदर्शन कर मेडल की ओर अपना एक और कदम बढ़ाया। आज के दिन का आगाज भारत गोल्फ के साथ करेगा, वहीं आज पीवी सिंधू, मनु भाकर, दीपिका कुमार समेत पुरुष और महिला हॉकी टीम का भी जलवा देखने को मिलेगा। पूरे दिन के लाइव अपडेट्स के लिए इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।

LIVE Tokyo Olympic 2020 Updates Day 7 :

 

 

6:00 AM तीरंदाजी में दीपिका कुमारी राउंड ऑफ 16 के व्यक्तिगत इवेंट में उतर रही हैं। उनका सामना सेनिया पेरोवा (रूसी ओलंपिक समिति) से हो रहा है।

5:55 AM सरनोबत ने दूसरी और तीसरी सीरीज में 94 और 96 का स्कोर अर्जित किया। इस तरह उनका रैपिड फायर राउंड में कुल स्कोर 286 रहा। इससे पहले राही ने प्रिसिजन राउंड में 287 अंक जुटाए थे। उनका कुल स्कोर 573 है।

5:45 AM राही सरनोबत ने पहली सीरीज में 96 अंक हासिल किए। उन्होंने 7 बार 10 के परफेक्ट स्कोर पर निशाना लगाया।

5:30 AM महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन के रैपिड राउंड में मनु भाकर और राही सरनोबत हिस्सा ले रही हैं।

टोक्यो ओलंपिक में भारत का शुक्रवार का कार्यक्रम इस प्रकार है। तीरंदाजी : दीपिका कुमारी बनाम सेनिया पेरोवा (रूसी ओलंपिक समिति), महिला व्यक्तिगत प्री क्वार्टरफाइनल मैच , सुबह 6.00 से एथलेटिक्स : अविनाश साबले, पुरूषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज, पहला राउंड हीट 2, सुबह 6.17 से एम पी जाबीर, पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़, पहला राउंड हीट 5, सुबह 8.45 से दुती चंद, महिलाओं की 100 मीटर, पहला राउंड हीट, सुबह 8.45 से मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़, पहला राउंड हीट 2, दोपहर 4.42 से बैडमिंटन : पी वी सिंधू बनाम अकाने यामागुची (जापान) , महिला एकल क्वार्टरफाइनल , दोपहर 1.15 से मुक्केबाजी : सिमरनजीत कौर बनाम सुदापोर्न सीसोंदी (थाईलैंड), महिला 60 किलो अंतिम 16 ,सुबह 8.18 से लवलीना बोरगोहेन बनाम निएन चिन चेन (चीनी ताइपे), महिला 69 किलो क्वार्टरफाइनल , सुबह 8.48 से घुड़सवारी : फौवाद मिर्जा , दोपहर दो बजे से गोल्फ : अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने, पुरूषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले , सुबह 4 बजे से हॉकी : भारत बनाम आयरलैंड , महिला पूल ए मैच , सुबह 8.15 बजे से भारत बनाम जापान , पुरूष पूल ए मैच , दोपहर तीन बजे से सेलिंग : केसी गणपति और वरूण ठक्कर , पुरूषों की स्किफ नेत्रा कुमानन , महिलाओं की लेजर रेडियल रेस विष्णु सरवनन , पुरूषों की लेजर रेस निशानेबाजी : राही सरनोबत और मनु भाकर, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड, सुबह 5.30 बजे से। महिलाओं का 25 मीटर पिस्टल फाइनल, सुबह 10.30 बजे से। 

 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari