LIVE Tokyo Olympics Day 6: अनिर्बान लाहिड़ी का मुकाबला देखें लाइव- LIVE Tokyo Olympics Day 6: live 29 july 2021 pv sindhu mary kom manu bhaker anirban lahiri


Tokyo Olympics
Tokyo Olympics 2020 Day 6 LIVE Updates : छठे दिन भारतीय गोल्फर एक्शन में
नमस्कार! इंडिया टीवी लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। खेलों के महाकुंभ के पांचवें दिन हमने देखा कि भारत की ओर से पीवी सिंधू, पूजा रानी और दीपिका कुमारी ने अपने-अपने मुकाबले जीते और भारत के लिए पदक की उम्मीद बनाए रखी। अब 29 जुलाई यानी टोक्यो ओलंपिक 2020 के छठे दिन भारत की ओर से मैदान पर मनु भाकर, मैरी कॉम, पीवी सिंधू आदि पर नजरें होंगी।
Tokyo Olympics 2020 LIVE
5:30 AM 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में निशाना लगाने के लिए उतर चुकी हैं राही सरनोबत और मनु भाकर। मनु भाकर के पास टोक्यों में मेडल जीतने का ये आखिरी मौका है।
5:25 AM अब से कुछ ही देर में 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन इवेंट शुरु हो जाएगा। इसमें राही सरनोबत और मनु भाकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
4:55 AM महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में भारत की निशानेबाज राही सरनोबत और मनु भाकर हिस्सा लेंगी। ये मुकाबला 5:30 बजे शुरु होगा।
4:45 AM भारत टोक्यो ओलंपिक के छठे दिन का आगाज गोल्फ के जरिए कर रहा है। अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने गोल्फ में पुरुषों की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं।
भारत का 29 जुलाई का पूरा शेड्यूल-
गोल्फ
4 AM- मेंस राउंड 1- अनिर्बान लाहिड़ी, उदयन माने
रोइंग
5:20 AM- मेंस लाइटवेट डबल स्कल्स फाइनल बी
शूटिंग
5:30 AM- 25 मीटर पिस्टल विमेंस क्वॉलीफिकेशन प्रीसाइजन- मनु भाकर, राही सरनोबत
हॉकी
6 AM- भारत बनाम अर्जेंटीना (पुरुष)
बैडमिंटन
6:15 AM- पीवी सिंधू बनाम मिया ब्लिचफेल्ड्ट राउंड 16
आर्चरी
7:31 AM- अतानु दास (मेंस इंडिवीजुअल 1/32 एलिमिनेशंस)
सेलिंग
8:35 AM- से लेजर मेन रेस 7 & 8
8:35 AM- से 49er मेन रेस 5 & 6
8:45 AM- से लेजर रेडियल विमेन रेस 7 & 8
बॉक्सिंग
8:48 AM- सतीष कुमार बनाम रिकार्डो ब्राउन मेंस सुपर हेवी (+91 kg) – R16
3:36 PM – मैरी कॉम बनाम इनग्रिट वैलेंसिया
स्विमिंग
16:16 PM – मेंस 100 मीटर बटरफ्लाई हीट 2: साजन प्रकाश