खेल
India beat Argentina 3-1 to seal QF berth in Olympic men’s hockey – भारतीय हॉकी टीम ने मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना को हराया


Tokyo Olympics : हॉकी में भारत ने मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना को हराया, दर्ज की तीसरी जीत
तोक्यो। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने आखिरी तीन मिनट में दो गोल करके रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत के लिये वरूण कुमार ने 43वें, विवेक सागर प्रसाद ने 58वें और हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में गोल दागे। अर्जेंटीना के लिये एकमात्र गोल मेइको केसेला ने 48वें मिनट में किया।
(खबर अपडेट की जा रही है।)