खेल

भारत को आपके योगदान पर गर्व है… PM मोदी ने भवानी देवी से कहा- You are an inspiration: PM Modi reacts to Bhavani Devi

You are an inspiration: PM Modi reacts to Bhavani...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER HANDLE/@IAMBHAVANIDEVI
You are an inspiration: PM Modi reacts to Bhavani Devi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में दूसरे दौर से बाहर होने के बावजूद इतिहास रचने वाली भारतीय तलवारबाज सीए भवानी देवी की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि देश को उनके योगदान पर गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भवानी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, “आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यही मायने रखता है। हार और जीत जीवन का अंग है। भारत को आपके योगदान पर गर्व है। आप हमारे नागरिकों के लिये प्रेरणास्रोत हैं।”

इससे पहले भवानी ने ट्वीट किया था, “मैने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया लेकिन दूसरा मुकाबला जीत नहीं सकी। मैं माफी मांगती हूं। अगले ओलंपिक में आपकी प्रार्थनाओं के साथ और बेहतर प्रदर्शन करूंगी।”

Tokyo Olympics 2020: शूटिंग, हॉकी के अलावा इन खेलों के भारतीय खिलाड़ियों को चौथे दिन उतरना होगा मैदान पर

ओलंपिक के इतिहास में तलवारबाजी में क्वॉलीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला भवानी को महिलाओं की व्यक्तिगत साबरे के दूसरे मैच में रियो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली ब्रूनेट से 7-15 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने इससे पहले ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था।

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Other Sports News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari