Live Tokyo Olympics 2020 Updates From japan 24th July Deepika Kumari Pravin Jadhav Mirabai Chanu – लाइव टोक्यो ओलंपिक 2020 अपडेट जापान से 24 जुलाई दीपिका कुमारी प्रवीण जाधव मीराबाई चानू


Live Tokyo Olympics 2020 Updates From japan 24th July Deepika Kumari Pravin Jadhav Mirabai Chanu
Live Tokyo Olympics 2020 Updates : नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से टोक्यो ओलंपिक खेलो का आगाज होने जा रहा है। सुबह 5 बजे शूटिंग गेम के जरिए भारत टोक्यो ओलंपिक में अपना अभियान शुरू करेगा। भारत की नजरें आज तीरंदाजी, वेटलिफ्टिंग समेत शूटिंग के मेडल पर होगी। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम और महिला हॉकी टीम के भी मैच होंगे। किसी भी मुकाबले को आप मिस ना करें और इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे। इस ब्लॉग के जरिए हम आपको प्रत्येक खेल के लाइव अपडेट देते रहेंगे।
6.10 AM : दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी ने चार सेट तक चले मुकाबले में चीनी ताइपे की जोड़ी को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
6.00 AM : निशानेबाजी के बीच तीरंदाजी का मुकाबला भी शुरु हो चुका है। मिक्स्ड टीम अंतिम आठ मुकाबले में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव का चिया-एन लिन और चिह-चुन तांग (चीनी ताइपे) की जोड़ी से मुकाबला हो रहा है।
5.55 AM : इलावेनिल चौथी सीरीज में महज 104.2 का स्कोर हासिल कर सकी और 13वें स्थान पर फिसल गई। भारतीय निशानेबाजों के लिए टॉप-8 में पहुंचने की राह कठिन नजर आ रही है।
5.50 AM : इलावेनिल का तीसरी सीरीज में स्कोर 106.0 रहा और वह 11वें स्थान पर पहुंच गईं हैं। अगली सीरीज में उन्हें बेहतर खेल दिखाना होगा।
5.45 AM : दूसरी सीरीज के बाद इलावेनिल का स्कोर 208.3 रहा और वह फिलहाल 24वें स्थान पर हैं। वहीं, कुल स्कोर 207 के साथ अपूर्वी 30वें स्थान पर हैं।
5.35 AM : पहली सीरीज में अपूर्वी का स्कोर 104.5 रहा है और फिलहाल 20वें स्थान पर बनी हुई है।
5.30 AM : टोक्यो ओलिंपक के दूसरे दिन महिला वर्ग के 10 मीटर एयर राइफल का क्वालिफिकेशन राउंड हो रहा है जिसमें भारत की ओर से निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और वर्ल्ड नंबर 1 इलावेनिल वालारिवन शिरकत कर रही हैं।
पिछले एक साल से भी अधिक समय से दुनिया को अपनी गिरफ्त में लेने वाली कोविड-19 महामारी के भय को पीछे छोड़ते हुए 32वें ओलंपिक खेलों की एक साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को यहां रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरुआत हो चुका है जिसमें जापानी संस्कृति और प्रौद्योगिकी की झलक देखने को मिली। जापान के सम्राट नारूहितो ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाक, आयोजन समिति की प्रमुख सीको हाशिमोतो, कई अन्य हस्तियों तथा 205 देशों के खिलाड़ियों की मौजूदगी में खेलों के शुरुआत की घोषणा की। इससे एक महीने पहले ही उन्होंने ओलंपिक के दौरान कोरोना वायरस फैलने को लेकर चिंता जतायी थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आधुनिक युग के 32वें ओलंपिक खेलों का जश्न मनाते हुए तोक्यो खेलों की शुरुआत की घोषणा करता हूं। ’’