बिजनेस

India’s power consumption returns to pre-COVID level in July

बिजली की खपत महामारी...- India TV Paisa
Photo:PIXABAY

बिजली की खपत महामारी पूर्व स्तर पर पहुंची

नई दिल्ली। लॉकडाउन अंकुशों में ढील तथा मानसून में देरी की वजह से देश की बिजली की खपत जुलाई में करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 125.1 अरब यूनिट (बीयू) पर पहुंच गयी। यह महामारी पूर्व के स्तर के लगभग बराबर है। बिजली मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। जुलाई, 2020 में बिजली की खपत 112.4 अरब यूनिट रही थी। यह महामारी से पहले यानी जुलाई, 2019 के 116.48 अरब यूनिट के आंकड़े से थोड़ा ही कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई में बिजली की मांग में सुधार की प्रमुख वजह मानसून में देरी तथा राज्यों द्वारा अंकुशों में ढील के बाद आर्थिक गतिविधियों में तेजी आना है। उन्होंने कहा कि बिजली की मांग के अलावा खपत भी जुलाई में कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच गई है। आगामी महीनों में इसमें और सुधार की उम्मीद है। 

इस साल अप्रैल से बिजली की व्यावसायिक तथा औद्योगिक मांग राज्यों द्वारा लगाये गये प्रतिबंधों से प्रभावित हुई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 के मामलों में कमी तथा राज्यों द्वारा लॉकडाउन अंकुशों में ढील के बाद जुलाई से बिजली की औद्योगिक और व्यावसायिक मांग में निश्चित रूप से सुधार होगा। व्यस्त समय की पूरी की गयी बिजली की मांग या दिन में बिजली की सबसे अधिक आपूर्ति 200.7 गीगावॉट की रही। यह सात जुलाई, 2021 को दर्ज की गयी। इसके अलावा दैनिक बिजली की खपत भी सात जुलाई को बढ़कर सर्वकालिक उच्चस्तर 450.8 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई। जुलाई, 2020 के पूरे महीने में व्यस्त समय की पूरी की गयी बिजली की मांग 170.40 गीगावॉट थी। इस तरह जुलाई, 2021 में व्यस्त समय की पूरी की गई बिजली की मांग करीब 18 प्रतिशत अधिक रही। दो जुलाई, 2020 को व्यस्त समय की बिजली की मांग 170.40 गीगावॉट दर्ज की गई थी। जुलाई, 2019 में व्यस्त समय की पूरी की गई बिजली की मांग 175.12 गीगावॉट रही थी। पिछले साल 25 मार्च से सरकार ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया था। 

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: क्रूड में उछाल के बीच पेट्रोल डीजल में मिली राहत, क्या रही आज कीमतें 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 महीने में निवेशकों की दौलत 31 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, महामारी के बीच भी बाजार में तेजी

 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
VIVA99 adalah salah satu deretan daftar situs judi online terpercaya dan paling gacor yang ada di indonesia . VIVA99 situs agen judi online mempunyai banyak game judi slot online dengan jacpot besar, judi bola prediksi parlay, slot88, live casino jackpot terbesar winrate 89% . Mau raih untung dari game judi slot gacor 2022 terbaru? Buruan Daftar di Situs Judi Slot Online Terbaik dan Terpercaya no 1 Indonesia . VIVA99 adalah situs judi slot online dan agen judi online terbaik untuk daftar permainan populer togel online, slot88, slot gacor, judi bola, joker123 jackpot setiap hari